रामपुर

Rampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Connect News 24

मिलक। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार ओमकार (50) की मौत हो गई। जबकि उनके पुत्र शिवकुमार की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्र में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।

बुधवार को क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी ओमकार अपने पुत्र के साथ बाइक से मिलक आए थे। वापस गांव लौटते समय शाम सात बजे बिलासपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिता-पुत्र सड़क किनारे खंती में जा गिरे। मौका पाकर पिकअप लेकर चालक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही ओमकार की मौत हो गई। घायल शिवकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 12 बजे परिजन ओमकार का शव लेकर कोतवाली मिलक पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button