रामपुर

Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में एक और गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Connect News 24

मिलक। क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर के निकट मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में फरार हुए दो गोतस्करों की बुधवार रात फिर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आजम पुत्र मुन्ने खां निवासी ग्राम खाता नगरिया थाना मिलक को गिरफ्तार कर लिया। आजम के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी शेरजवा पुत्र सरदार निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज रामपुर पुलिस को चकमा देकर फिर फरार हो गया।

मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी गोतस्कर बाबू बच्चा को गिरफ्तार किया था। उसके साथी आजम और शेरजवा फरार हो गए थे। बुधवार की रात दो बजे मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नगला उदई के पास बाइक सवार गोतस्करों आजम और शेरजवा को घेर लिया। घेराबंदी होने पर गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आजम के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं उसका साथी शेरजवा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल गोतस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व तीन कारतूस और बाइक बरामद की। थानाध्यक्ष राजेश बैंसला ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button