रामपुर

Rampur News: चोरी की घटनाओं पर माटखेड़ा चौकी प्रभारी हटाए गए

Connect News 24

स्वार। सर्किल के थाना मिलकखानम क्षेत्र के अलीनगर टाह गांव में एक ही रात में दो घरों में हुई लाखों की चोरी और पीड़ितों से अभद्रता के मद्देनजर माटखेड़ा चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है।

थाना मिलकखानम के अलीनगर टाह में मकसूद अली पुत्र सद्दीक और मसरुफ अली के घरों में बुधवार की रात चोरों ने एक के बाद एक चोरी करते हुए लाखों के जेवरात के अलावा लगभग पांच लाख कैश चोरी कर लिया था और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल गए थे। इसी रात गांव में चोरों ने अमीर अहमद और शकील अहमद के घरों में कूमल लगाया था, लेकिन अवरोधक की वजह से वह घर के भीतर नहीं घुस सके, जिसके चलते घटनाएं नहीं हो सकीं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी तब उनके घरों में हुई चोरियों को संदिग्ध बताते हुए अभद्रता की गई। गृहस्वामी मकसूद का कहना था कि घटना में उसकी लाइसेंसी राइफल भी चोरी हुई थीं, लेकिन राइफल खेत में पड़ मिल गई। घटना और पुलिस के रवैये को लेकर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त की और एक्शन लेते हुए माटखेड़ा चौकी इंचार्ज को हटा कर थाने में भेज दिया। इस बीच सीओ ओंकार नाथ शर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई है जो शीघ्र ही घटना का खुलासा करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button