रामपुर

Rampur News: आंधी-बारिश से पूरे शहर की बिजली गुल

Connect News 24

रामपुर। निकाय चुनाव के मद्देनजर बिजली की निर्बाध आपूर्ति के आदेश हैं, लेकिन जिला मुख्यालय की बिजली ही बुधवार को गायब रही। बुधवार को दोपहर बाद आंधी के साथ आई बारिश की वजह से बिजली भी चली गई। बिजली गायब होने से बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बूथों पर जनरेटर की व्यवस्था न होने से अंधेरा रहा। अगर बृहस्पतिवार को ऐसी स्थिति रही तो मतदान प्रभावित हो सकता है।

बुधवार को हुई बारिश से बिजली लाईन में जगह-जगह फाल्ट आ गया और लगभग पूरे शहर की बिजली गायब हो गई। विद्युत लाइन को दुरुस्त करने में कर्मचारी लगे रहे हैं, लेकिन रात आठ बजे तक भी विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई थी। बिजली न होने की वजह से लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेेना पड़ा। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्युत लाइन में फाल्ट आ गई थी, जिसे दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button