रामपुर

Rampur News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Connect News 24

धमोरा। थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित शहजादनगर जीरो पॉइंट पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक एक निजी स्कूल में शिक्षक था और रामपुर के एक कालेज से एमए की परीक्षा देकर लौट रहा था। पैगंबरपुर गांव निवासी लगभग (35) रूपेन्द्र पुत्र मुंशीलाल थाना क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। शुक्रवार को वह रामपुर के एक कॉलेज में एम ए की परीक्षा देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच शहजादनगर जीरो पॉइन्ट पर जैसे ही उनकी बाइक पहुंची तभी पीछे से आ रहे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। हादसे के बाद राहगीरो की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा वहां डॉक्टरों ने रूपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button