Rampur News: सनवे ने स्मार्ट इंडिया को 3-2 से हराया
रामपुर। रामपुर हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को ध्यानचंद अंडर-15 जूनियर लीग हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में सनवे स्कूल ने स्मार्ट इंडिया को 3-2 से हराकर जीत हासिल की।स्वार रोड स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में रविवार को मेजर ध्यानचंद अंडर-15 जूनियर लीग हॉकी टूर्नामेंट का पहला मैच सनवे स्कूल व स्मार्ट इंडिया के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि अमित कपूर, विशिष्ट अतिथि डाॅ. वीवी शर्मा व राकेश कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच शुरू कराया। मैच शुरू होते ही सनवे स्कूल के खिलाड़ियों ने दबाव बनाते हुए लगातार तीन गोल किए। वहीं स्मार्ट इंडिया टीम को दो गोल किए। जिससे सनवे स्कूल की टीम 3-2 से मैच जीत गई। अंपायरिंग मुमताज खां वा दानिश खां ने की। लीग टूर्नामेंट में जनपद की 10 टीम प्रतिभाग कर रही है। इस अवसर पर पूर्व हॉकी सचिव महफूज उर रहमान खांं, वरिष्ट खिलाड़ी आरिफ खां, आसिफ खां, रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी इकबाल खां, इरफान खांं जाकिर खां, वसीम खां, आदिल मियां, ईशु मियां, अयूब खां, मीडिया इंचार्ज फहीम कुरैशी आदि मौजूद रहे। अंत में जिला हॉकी सचिव मुख्तार खां ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मीडिया इंचार्ज फहीम कुरैशी ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 अगस्त को होगा।