रामपुर

Rampur News: चोरी की बाइक छोड़ 20 हजार का हार ले उड़ा ठग

Connect News 24

रामपुर। टांडा के सदर बाजार से शनिवार को ठग दुकानदार पंकज रुहेला से 20 हजार रुपये के नोटों का हार बनवाकर ठगकर ले गए। आरोपी घर पैसे भूलने की बात कहकर चोरी की बाइक को छोड़ गया और हार ले गया। ठगी की जानकारी होने पर दुकानदार सदमे हैं।सदर बाजार में पंकज रुहेला की हार की दुकान है। शनिवार को उनकी दुकान पर एक बाइक सवार युवक पहुंचा और बीस हजार रुपये का हार बनाने के लिए कहा। जिस पर पंकज ने बीस हजार रुपये का हार तैयार कर दिया। हार तैयार होने के बाद बाइक सवार बोला, उसके पैसे घर रह गए हैं। कहा कि बाइक यहीं पर खड़ी है। हार घर देकर पैसे ले आऊंगा और बाइक ले जाऊंगा। जब काफी देर तक युवक नहीं पहुंचा तो पंकज ने उस गली में जाकर युवक की तलाश की, जिसमें युवक गया था, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि जो बाइक युवक छोड़कर गया था, वह रामपुर दौराहे निवासी युवक की है और बृहस्पतिवार को बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक स्वामी को बाइक मिलने की जानकारी दे दी। ठगी की जानकारी होने के बाद दुकानदार सदमे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button