रामपुर

किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री करे सरकार : वारसी

Connect News 24

रामपुर। भाकियू भानु से जुड़े किसानों की एक पंचायत रविवार को ग्राम सत्याना फार्म पर संपन्न हुई। किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करें। प्रदेश सरकार नलकूपों की बिजली फ्री करें। कृषि यंत्रों पर 90 फीसदी की सब्सिडी दी जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो सितंबर में दिल्ली में जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू की जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं की गई है। सरकार की वादाखिलाफी किसानों के लिए धोखा माना जाएगा। किसान मजदूरों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। किसान मजदूर को इस देश में न्याय दिलाना काम सिर्फ किसान संगठन ही करते हैं। राजनीतिक पार्टियों धर्म के नाम पर बांटने का काम करती हैं, लेकिन कोई अगर देश को जोड़ने की बात करता है और जोड़कर रख रहा है तो वह किसान संगठन हैं। किसानों के मुद्दे पर सब एक हैं।

पंचायत में नगर अध्यक्ष मुराद खान, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, काला सिंह, खड़क सिंह, सतनाम सिंह, जगतार सिंह, गुलरेज मियां, नदीम खान, संतोष कुमार सिकदार, शोएब खान, सफदर अली, अनीस अहमद, मुबारक हसन, रिजवान अली, कामिल हुसैन, अजय सिंह गिल, महेंद्र सागर, मुकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री बलजीत सिंह ने तथा संचालन जिला महासचिव मक्खन सिंह चौहान ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button