रामपुर

Rampur News: ताशका में सबसे अधिक 72.59, ज्वालानगर में सबसे कम 11.08 प्रतिशत हुआ मतदान

Connect News 24

रामपुर। रामपुर शहर में मतदान को लेकर मतदाताओं की दिलचस्पी काफी कम रही है। पिछली बार जहां 43.02 प्रतिशत वोट पड़े थे वहीं इस बार 38.5 प्रतिशत वोट की पड़े हैं। पहले से इस बार मतदान में काफी गिरावट आई है। ऐसा तब है जबकि यह जिला मुख्यालय बनाया गया है। खास बात यह है कि यहां ताशका संख्या 2 पर मतदाताओं ने काफी रुचि दिखाई है। यहां पर 72.59 प्रतिशत और सबसे कम मतदान आनंद कान्वेंट स्कूल ज्वालानगर तीन में करीब 11.08 प्रतिशत वोट ही पड़ सका है। अन्य बूथों में वोटों में काफी उतार-चढ़ाव दिखा है।

निकाय चुनाव में रामपुर के जो नतीजे बेहद चौकाने वाले होंगे। इस बार मतदाताओं में मतदान को लेकर कोई खास रुचि नहीं देखने को मिली। माना जा रहा था कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार खुलकर मतदान होगा, लेकिन इस बार सुबह सात से 10 बजे तक मतदाताओं ने कदम बाहर नहीं निकाला था। कुछ एक मतदाता ही बूथों पर वोट डाल रहे थे। खास बात यह है कि मतदान दो बजे के बाद से बढ़ना शुरू हुआ था। जिसमें भी कई लोग बिना वोट डाले ही चले गए। रामपुर शहर की अगर बात करें तो सबसे अधिक ताशका संख्या 2 में वोट पड़े। इसमें 347 पुरुष और 328 महिलाओं ने कुल 72.59 प्रतिशत वोट डाले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रा.वे स्कूल ताशका संख्या 1 में वोट पड़े। यहां पर 395 पुरुष और 395 महिला मतदाताओं ने भागीदारी निभाते हुए कुल 68.48 प्रतिशत वोट डाले हैं। वहीं आदर्श सीमा पब्लिक स्कूल बमनपुरी का बूथ तीसरे नंबर पर रहा है। यहां पर 373 पुरुष और 362 महिलाओं ने 66.12 प्रतिशत मतदान कर अपनी भागीदारी निभाई है। वहीं इसके चौथे नंबर पर टैगोर शिशु निकेतन कूंचालगरखाना 1 रहा। यहां पर 463 पुरुष और 407 महिला मतदाताओं ने 66.09 प्रतिशत मतदान किया है। इसके बाद बूथों पर उतार-चढ़ाव के साथ वोट पड़े हैं। खास बात यह है कि सबसे कम मतदान वाले बूथ भी रामपुर में कम नहीं रहे। सबसे अधिक उम्मीद जिन बूथों पर जताई जा रही थी वहां पर सबसे कम मतदान हो सका है।

इसके इतर आनंद कान्वेंट स्कूल ज्वालानगर 3 में 423 पुरुष और 371 महिला मतदाता हैं। जबकि यहां पर सबसे कम 11.08 प्रतिशत वोट ही पड़ सके। जबकि दूसरे नंबर पर मदरसा रियाजुल उलूम सौदाबगरान 7 में 536 पुरुष और 475 महिला वोटर है और यहां पर कुल 13.16 प्रतिशत ही मतदान हो सका है। इसके साथ ही अगर बात करें तो आनंद कान्वेंट स्कूल ज्वालानगर 5 के बूथ में 403 पुरुष और 386 महिला मतदाता थे, जबकि यहां पर 18.12 प्रतिशत ही मतदान रहा है। जबकि चौथे नंबर पर रजा डिग्री कॉलेज कक्ष संख्या 7 में पुरुष 361 और 375 महिला वोटर है और यहां पर महज 19.16 प्रतिशत ही मतदान हो सका है।

000

सबसे अधिक इन बूथों पर मतदान

बूथ पुरुष महिला मतदान

रा.वे स्कूल ताशका संख्या2 347 328 72.59

रा.वे स्कूल ताशका संख्या1 395 395 68.48

आदर्श सीमा पब्लिक स्कूल बमनपुरी 373 362 66.12

टैगोर शिशु निकेतन कूंचालंगरखाना 1 463 407 66.09

000

सबसे कम बूथों पर मतदान

बूथ पुरुष महिला मतदान

आनंद कान्वेंट स्कूल जवालानगर 3 423 371 11.08

मदरसा रियाजुल उलूम सौदागरान 7 536 475 13.16

आनंद कॉन्वेंट स्कूल जवालानगर5 403 386 18.12

रजा डिग्री कॉलेज कक्ष संख्या 7 361 375 19.16

000

महिला भागीदारी

रामपुर। मतदान में सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने बूथ रा वे स्कूल ताशका 2 में वोट डाले हैं। यहां पर 395 महिला वोटर है जबकि यहां पर 71.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि सबसे कम महिला वोट मदरसा सामतलेउलउलूम घेर मर्दान खां कक्ष संख्या एक जिसमें 568 महिला वोटर हैं जहां मात्र 10.04 प्रतिशत वोटिंग हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button