रामपुर

Rampur News: दो गांवों में लूट के खुलासे में जुटी टीमें, कई हिरासत में

Connect News 24

रामपुर। क्षेत्र के गांव धनेली पूर्वी और क्योरार में शुक्रवार की रात परिवारों को बंधक बनाकर लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव धनेली पूर्वी निवासी वीरपाल के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। लूट की दूसरा घटना गांव क्योरार हरिशंकर मौर्य के घर हुई। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों लूट की घटनाओं को चोरी में दर्ज किया है। लूट की घटना को चोरी में दर्ज करने पर पुलिस की किरकिरी हुई तो पुलिस ने शनिवार की रात करीब 12 बजे मुकदमे में लूट की धाराएं बढ़ा दीं। पुलिस ने दोनों लूट की घटनाओं को खुलासे के लिए टीमें गठित कर दीं। रविवार को पुलिस ने बदमाशों की तलाश जुटी रही। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एएसपी डाॅ. संसार सिंह ने भी मौका मुआयना किया और पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button