रामपुर

Rampur News: बुखार से किशोरी की मौत

Connect News 24

मिलक । रविवार की रात मिलक क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को बुखार आने पर उसके पिता राधेश्याम ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया । बुखार से किशोरी की हालत अधिक खराब होने के कारण देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। किशोरी की बुखार के कारण मौत हो जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

मृतक के पिता राधेश्याम ने बताया कि उनकी पुत्री को पिछले 4 दिनों से बुखार आ रहा था दवाई देने के बाद भी आराम नहीं मिला तो रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पीएचसी प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि बुखार से एक किशोरी की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी। गांव में अन्य बुखार पीड़ितों के सैंपल भी लिए जाएंगे और उन्हें जांच के बाद सम्बन्धित दवाइयां भी वितरित की जाएगी। कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी किया जाएगा।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button