रामपुर

Rampur News: नए साल के उल्लास में डूबा शहर, गूंजा – हैप्पी न्यू ईयर

Connect News 24

रामपुर। कड़ाके की ठंड के बीच रविवार रात 12 बजते ही पूरा शहर नए साल के उल्लास में डूब गया। शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। होटलों, क्लबों, रेस्टोरेंट में हैपी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी। गीत-संगीत के बीच सजी महफिल में सभी लोग झूमते नजर आए। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सड़कों पर युवाओं की टोली जश्न मनाने के लिए निकली। वहीं हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही। वाहन चालकों की चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया। नए साल के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। बरेली रोड स्थित होटलों में शाम आठ बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इन कार्यक्रमों में हिंदी और पंजाबी गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया और डीजे पर धमाल किया। रात 12 बजे उल्लास और बढ़ गया। युवाओं की टोली ने जगह-जगह डीजे पर डांस किया और आतिशबाजी की।

युवाओं की टोली कई जगह सड़कों पर आ गई और बाइक पर ढोल बजाते हुए निकल पड़े। रास्ते में जो मिला उसे नए साल की बधाई दी। बरेली रोड स्थित रेडियंस होटल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया। इसके साथ ही ओपल होटल, रीवर साइड होटल समेत अन्य होटलों में भी रात तक जश्न मनाया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की

नए साल के उल्लास में कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस रविवार शाम से ही मुस्तैद नजर आई। पुुलिस अफसरों ने शहर से लेकर गांव तक गश्त बढ़ा दी। एसपी राजेश द्विवेदी ने लगातार फोर्स के साथ भ्रमण किया। कार्यक्रमों को लेकर पुलिस सतर्क रही। शहर के हर चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रही। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट किया। तेज रफ्तार बाइक लेकर निकले युवकों को रोककर उन्हें हिदायत दी। एसपी के अलावा एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भी फोर्स के साथ गश्त करते नजर आए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button