Rampur News: खेत पर काम करने जा रहे युवक का गला रेता, हालत गंभीर
टांडा। क्षेत्र के ग्राम लांबाखेड़ा में खेत पर सिंचाई करने जा रहे पिंटू पर गांव के ही लोगों ने धारदार हथियार हमला कर गला काट दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
लांबाखेड़ा निवासी प्रेम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 17 जून की रात नौ बजे उसका भतीजा पिंटू खेत में पानी लगाने जा रहा था। रास्ते में सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे मंजीत, सुरेश, राजेंद्र कुमार तथा जयप्रकाश ने उस पर हमला कर दिया। मंजित ने जान से मारने की नीयत से पिंटू का गला काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।