शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: खत्री धर्मशाला में चल रही योग दिवस की तैयारी
शाहजहांपुर। खत्री सभा तथा श्री राधाकृष्ण वैदिक योग सेवा की ओर से संचालित सृजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां हैं।
संचालिका राधिका मेहरोत्रा ने बताया कि खत्री धर्मशाला में 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र चलाया जा रहा है। 21 जून केे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। स्वयंसेविका शेफाली, उन्नति, रति, श्रेया, कीर्ति, रिचा, शिखा, तृप्ति, रुचि, सोनिया, निहारिका, विंध्या, कृष्णवी, पूर्ति, विधि तैयारी में जुटी हुई हैं। खत्री सभा अध्यक्ष पूनम मेहरोत्रा ने शिविर में शामिल होने की अपील की है। संवाद