Schools

Cyber Security में बनाना चाहते हैं करियर? ऐसे करनी होगी शुरुआत, ये टिप्स आएंगे काम

Connect News 24

How To Make Career In Cyber Security: साइबर सिक्योरिटी को आज के समय की जरूरत कहा जाए तो गलत नहीं होगा. बढ़ती तकनीकी और कंप्यूटर के इस्तेमाल ने इस फील्ड में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ा दी है. बीते समय में बहुत से संस्थानों को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा और आगे भी इनकी संभावना बनी है. ऐसे में उन प्रोफेशनल्स की जरूरत है जो संस्थानों को, उनके डाटा को साइबर अटैक से बचा सकें. इसी वजह से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की जरूरत भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ये एक ओपेन फील्ड है जहां बिना डिग्री के भी केवल स्किल्स होने पर प्रवेश किया जा सकता है. जानते हैं विस्तार से.

ऐसे कर सकते हैं शुरुआत

इस फील्ड में एंट्री करने के लिए आपके अंदर जिन स्किल्स और आपके पास जिन क्वालीफिकेशन की जरूरत होनी चाहिए, वो इस प्रकार है.

  • कंप्यूटर साइंस या संबंधित फील्ड में बैचलर्स की डिग्री होने पर इस फील्ड में आ सकते हैं.
  • फायरवॉल से लेकर दूसरे एंडप्वॉइंट सिक्योरिटी के बारे में जानकारी रखना ठीक रहता है.
  • कंप्यूटर लैंग्वेज और टूल जैसे सी + +, जावा, नोड, पाएथन, रूबी, गो, पावर शेल वगैरह की नॉलेज होनी चाहिए.
  • हैकर्स के तरीकों के साथ ही साइबर सिक्योरिटी ट्रेंड्स की जानकारी होना जरूरी है.
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड होना चाहिए और हर छोटी से छोटी चीज नजरों से बच न पाए यानी हर डिटेल पर नजर रखने की क्वालिटी होनी चाहिए.

ये कोर्स कर सकते हैं मदद

साइबर सिक्योरिटी मुख्य तौर पर आपके सिस्टम को इंटरनेट के माध्यम से होने वाली चोरी और बाकी गलत कामों से बचाती है. इसकी जरूरत सरकारी और प्राइवेट हर तरह के संस्थानों को है ताकी डाटा चोरी न हो और न ही उसका गलत इस्तेमाल हो. यहां से कर सकते हैं कोर्स.

एनआईईएलआईटी दिल्ली, एचआईटीएस चेन्नई, ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, एनएसएचएम नॉलेज कैम्पल, कोलकाता, एमाईटी यूनिवर्सिटी जयपुर, हैदराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, हैदराबाद. यहां से पीजी डिप्लोमा से लेकर पीजी डिग्री कोर्स तक किए जा सकते हैं. पीजी डिग्री कोर्स में इसे स्पेशलाइजेशन के तौर पर चुना जा सकता है. हालांकि कुछ जगहों पर खास साइबर सिक्योरिटी पर ही पीजी कोर्स कराए जाते हैं. इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं.

कौन है पात्र

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कैंडिडेट्स जो साइंस बैकग्राउंड के हों, वे बैचलर्स कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं मास्टर्स कोर्स के लिए साइबर सिक्योरिटी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक बैचलर्स में होने पर आवेदन किया जा सकता है. बाकी हर संस्थान के नियम अलग-अलग हैं, जिनके बारे में डिटेल उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है.

करियर ऑप्शन क्या हैं

कोर्स पूरा होने के बाद साइबर सिक्योरिटी जर्नलिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर, क्लाउड सिक्योरिटी इंजीनियर, सिक्योरिटी आर्किटेक्ट जैसे विभिन्न पद पर काम किया जा सकता है. बैंकिंग से लेकर यूटिलिटी तक बहुत से सेक्टर्स में जॉब मिलती है. नौकरी लगने पर साल के 5 से 6 लाख शुरुआती दौर में कमाए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सिविल जज के बंपर पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button