पीलीभीत

Pilibhit News: एक साथ मनाया 10 बालिकाओं का जन्मदिन

Connect News 24

Birthday of 10 girls celebrated together

जिला महिला अस्पताल में बधाई पत्र व कैलेंडर के साथ गोद में बालिकाओं को लेकर खड़ी महिलाएं।

– महिला अस्पताल में हुआ आयोजन

पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में 10 बालिकाओं का जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोबेशन और महिला कल्याण विभाग की ओर से किया गया। नवजन्मी बालिकाओं को बधाई पत्र और उनकी मां को एक-एक कैलेंडर दिया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देशन में सोमवार को इस आयोजन में महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे, जिला समन्वयक जयश्री सिंह ने महिला अस्पताल पहुंचे। महिला कल्याण अधिकारी ने मौके पर मौजूद नवजात बालिकाओं की माताओं व परिजनों से इन्हें शिक्षा दिलाने में लापरवाही न बरतने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यदि बालिकाएं शिक्षित होंगी तो समाज में अपनी भागीदारी के बारे में जागरूक होंगी और उत्पीड़न जैसे मामलों का विरोध कर सकेंगी। इसके साथ महिलाओं को वन स्टाप सेंटर व शासन की ओर से महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ राजेश व अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button