रामपुर

Rampur News: दरगाह पर हाजिरी देने गई युवती दूसरे समुदाय के युवक संग फरार

Connect News 24

Rampur News:दरगाह पर हाजिरी देने गई युवती दूसरे समुदाय के युवक संग फरार – The Girl Who Went To The Dargah Absconded – Rampur News










The girl who went to the dargah absconded






रामपुर। जनपद आंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ स्थित दरगाह पर परिवार के साथ हाजिरी देने गई युवती परिजन को चकमा देकर दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ फरार हो गई। घर लौटने पर परिजन उसके कथित प्रेमी के घर पता लगाने के लिए पहुंचने पर पता चला कि युवक भी कई दिन से लापता है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

मामला सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। मोहर्रम की ताजियेदारी के बाद एक परिवार किछौछा शरीफ गया था, जहां सूफी संत मखदूम शाह जहांगीर अशरफी की दरगाह है। दरगाह पहुंचते ही परिवार की युवती ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक को वहां बुला लिया। युवती परिजनों को चकमा देकर युवक संग फरार हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता न चलने पर वापस लौट आए। गांव पहुंचने पर जब युवक की तलाश की गई तो पता चला कि वह भी तीन दिन से गायब है। मामले की जानकारी टांडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांंव पहुंचकर जांच की। वहीं बुधवार देर रात युवक के परिजन ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर कहा कि युवती के परिवार वालों ने घर आकर गालियां दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन सूचना झूठी पाई गई। पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में जुट गई है।


















© 2022-23 Amar Ujala Limited








Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button