रामपुर

Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में विवेचक ने दी गवाही

Connect News 24

रामपुर। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में विवेचक लखपत सिंह ने पेश होकर गवाही दी, जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा उनसे जिरह की। जिरह पूरी नहीं हो सकी।

अब्दुल्ला के खिलाफ दो पासपोर्ट का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि अब्दुल्ला ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाए हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि विवेचक की गवाही चल रही है। अदालत अब 28 अगस्त को सुनवाई करेगी।

कारतूस कांड मेंं अब 28 को होगी सुनवाई

रामपुर। प्रदेश के चर्चित कारतूस कांड के मामले में बचाव पक्ष की बहस गुरुवार को भी पूरी नहीं हो सकी। अब 28 अगस्त को सुनवाई होगी। 10 अप्रैल 2010 को लखनऊ की टीम ने ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग के पास घोटाले के सूत्रधार पीएसी से सेवानिवृत्त दारोगा यशोदा नंद को गिरफ्तार किया था। उसके साथ सीआरपीएफ के दो जवान भी पकड़े गए थे। एसटीएफ ने तीनों के कब्जे से 1.76 लाख रुपये और ढाई क्विंटल खोखा कारतूस बरामद किए थे। जांच में इस घोटाले में दूसरे जिलों में तैनात रहे आर्मरर के नाम भी सामने आए। सभी को गिरफ्तार कर बी वारंट पर यहां लाया गया। सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए। वर्तमान में सभी आरोपित जमानत पर हैं। घोटाले के मुख्य आरोपी यशोदानंद की मौत हो चुकी है। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में चल रही है। अधिवक्ता डीके नंदा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बहस नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button