रामपुर

Rampur News: बरात चढ़ा कर लौट रहे दूल्हे की बग्गी को वाहन ने रौंदा

Connect News 24

पटवाई। रामपुर-शाहबाद मार्ग पर बरात चढ़ा कर आ रही बग्गी की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गईइ। जिससे बग्गी में बंधे एक घोड़े की मौत हो गयी। इसके साथ ही बग्गी चालक और दो अन्य युवक भी घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसा पटवाई थाना क्षेत्र के रेहटगंज गांव के पास हुआ। रामपुर से बरात चढ़ाकर वापस पटवाई आ रही थी। रास्ते में रात दो बजे शाहबाद मार्ग की ओर से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बग्गी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बग्गी में बंधे दो घोड़ों में से एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। बग्गी पर सवार चालक और एक युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर युवकों रात में ही रामपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। युवक का इलाज चल रहा है। बग्गी मालिक ने बताया कि एक घोड़े की मौत हो चुकी है और बग्गी पूरी तरह से खराब हो गई। बग्गी मालिक ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दे दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button