रामपुर

Rampur News: जत्थे में चल रहे कावंड़ियों के पीछे से हॉर्न बजाना युवक को पड़ा भारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 20 Aug 2023 01:11 AM IST

शाहबाद। नगर के रामपुर चौराहे से गुज़र रहे कांवड़ियों को हटाने के लिए बार-बार बजाए जा रहे हॉर्न को लेकर कावंड़ियों ने पूर्व सभासद के बेटे की पिटाई कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला निपटाया।

शुक्रवार देर रात को नगर के पूर्व सभासद का बेटा अपनी कार से कहीं से आ रहा था। आते समय शाहबाद के रामपुर चौराहे से बरेली ज़िले का कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लाकर गुज़र रहा था। उन दौरान पूर्व सभासद का बेटा कांवड़ियों को तितर-बितर करने के लिए बार-बार हॉर्न बजा रहा था। बार-बार हॉर्न बजाने को लेकर जत्थे में शामिल एक कांवड़ियां पूर्व सभासद के बेटे पर भड़क गया। इस दौरान पूर्व सभासद के बेटे के भी तेवर बिगड़ गए।जिसके बाद जत्थे में शामिल अन्य कांवड़िये इकट्ठे हो गए। मामला सुलझने के बजाए बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व सभासद और कांवड़ियों में तीखी-नोकझोंक हो गई। जिसके बाद जत्थे में शामिल कावंड़ियों ने पूर्व सभासद के बेटे की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर सूचना पर युवक के पिता एवं पूर्व सभासद मौके पर पहुंच गए और उसे डांटकर मामले को निपटा दिया। उन्होंने माना कि उनके बेटे की गलती थी। कावड़ियों द्वारा पूर्व सभासद के बेटे की पिटाई करने की चर्चा दिनभर कस्बे में चलती रही। इस मामले में कोतवाल करनपाल सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के साथ पूर्व सभासद के बेटे द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सुनने में आया था। लेकिन समय रहते मामले को सुलझा दिया गया। जिसके बाद कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button