Rampur News: चोरों ने चौकीदार को लाठी-डंडों से पीट कर किया लहूलुहान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:37 AM IST
मसवासी। पट्टीकलां-घोसीपुरा क्षेत्र में कोसी नदी के पुल निर्माण स्थल में चोरी के इरादे से घुसे चोरों को ललकारने पर चौकीदार विक्रम की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। चोर से उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए लेकिन तब तक हमलावर चोर गायब हो चुके थे। इस बीच घायल को उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में चौकीदार के पिता की ओर से तहरीर के आधार पर अज्ञात लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मसवासी क्षेत्र के गांव मिलक नौखरीद निवासी नारायण सिंह का 35 वर्षीय बेटा विक्रम सिंह खटीमा-पानीपत राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित कोसी नदी पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के परिसर में चौकीदारी कर रहा रहा है। सोमवार की रात कुछ चोर वहां आए और पुल मरम्मत के लिए रखे लोहे के समान को उठा कर ले जाने लगे। चौकीदार ने उन्हें लोहा ले जाने को मना किया। आरोप है कि चोरों ने मौके पर पड़े डंडों से चौकीदार की जमकर धुनाई कर दी। उसे लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए उचित उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले जाया गया। पुलिस ने घायल युवक के पिता नारायण सिंह की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


