रामपुर

Rampur News: दो गांवों के तीन घरों में चोरों ने लगाया कूमल, लाखों की चोरी

Connect News 24

रामपुर। थाना टांडा क्षेत्र के दर्शनपुर और भवानीपुर गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरों ने कूमल लगाया। दो घरों से जेवर नकदी समेत करीब पांच लाख की चोरी हो गई। घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई। थाना टांडा की पुलिस चौकी सैदनगर के गांव दर्शनपुर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र शहादत अली उर्फ सद्दन के घर में बुधवार रात कूमल लगाकर चोर घर में घुस गए। आलमारी तोड़कर 70 हजार रुपये, दो तोला सोना व 20 तोला चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए।

दूसरी घटना भवानीपुर गांव की है। बुधवार रात उस्मान अली पुत्र कलुआ के घर में कूमल लगाकर घुसे चोर अलमारी से करीब पांच तोला सोना और चार तोला चांदी के जेवर और एक लाख की नकदी लेकर भाग गए। उस्मान ने बताया कि धान बेचकर उसे एक लाख रुपये मिले थे। दोनों घटनाओं की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। तीसरी घटना भवानीपुर गांव निवासी खलील के घर में हुई। हालांकि, जिस कमरे में चोरों ने कूमल लगाया उसमें भूसा भरा था, इसलिए चोरी खाली हाथ लौट गए। पीड़ितों ने घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button