रामपुर

Rampur News: टोल कर्मियों ने बंद किया आम रास्ता, भड़के किसान

Connect News 24

भोट। टोल कंपनी द्वारा मिलक बिचौला से बाजिदपुर गांव समेत कई गांवों को जाने वाले आम रास्ते को बंद करने तथा विरोध करने पर टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा अभद्रता करने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रर्दशन कर टोल कंपनी द्वारा लगाए गए पत्थरों को आम रास्ते से हटा दिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्जाला मैनेजर के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए दुबारा आम रास्ते को बंद किये जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार दोपहर बाद कोयला टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कंपनी के कर्मचारियों ने मिलक बिचौला गांव से बाजिदपुर समेत कई गांवों को जाने वाले आम रास्ते पर सीमेंन्ट के पिलर लगाकर बंद कर दिया था। जिससे बाजिदपुर व मिलक बिचौला गांव को जाने वाले ग्रामीणों के साथ ही खेतों पर जाने वाले किसानों को काफी परेशानी होने लगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अपनी परेशानियों को बताते हुए आम रास्ते को बंद करने का विरोध किया तो टोल प्लाजा मैनेजर ने किसानों के साथ अभद्रता की। किसानों की सूचना पर शनिवार दोपहर भाकियू भानु के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए व आम रास्ते को बंद देखकर विरोध प्रदर्शन कर आम रास्ता खुलवाने की मांग करने लगे। काफी देर तक भी टोल कंपनी के किसी भी कर्मचारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने सीमेंट के पीलरों को रास्ते की बीच से हटा दिया और आम रास्ते से आवागमन सुचारू हो गया।इस दौरान प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टोल प्लाजा पर लगातार किसानों का उत्पीड़न किये जाने की शिकायतें मिल रही है। पूर्व में टोल कर्मियों द्वारा किसानों के वाहनों से जबरन वसूली व दुर्व्यवहार किया था।टोल कर्मियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी।इस दौरान सफदर अली,मुराद खान,फैजान खान,अमन खान,मक्खन सिंह चौहान,जगतार सिंह,जीत सिंह,इमरान खान,लोकेश पांडे,आरिफ,हबीब वारसी,मकबूल अहमद,सैयद आरिफ जमाल मियां, फरहत अली खान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button