Rampur News: टेंपो को टक्कर मारने के बाद खाई में घुसा ट्रैक्टर
रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रायपुर में सत्संग भवन के पास पटवाई की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पटवाई थानाक्षेत्र के मुंडियाखेड़ा निवासी मानसिंह सोमवार देर शाम अपने टेंपो में सवारी लेकर रामपुर से पटवाई जा रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रायपुर में सत्संग भवन के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। टैंपो को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में टैंपो चालक मानसिंह और टैंपो में सवार ओमकार निवासी लालपुर व रामप्रकाश घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे अजीतपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद सोनी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ओर चालक को अपने कब्जे में ले लिया था।