Rampur News: गेटमैन के साथ मारपीट करने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मिलक । गेटमैन से मारपीट करने एवं रेलवे के काम को वाधित करने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। दुगुनपुर रेलवे फाटक पर तैनात अभिषेक गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 मई को दुगुनपुर गांव में बारात आई थी। बारात में चढ़त के समय कुछ लड़के फाटक की बूम पर झूल रहे थे। कई बार मना करने के बावजूद लड़के नहीं माने।बूम टूटने की बजह से उसने लड़कों को डांट दिया। आरोप है कि 9 व 10 मई की मध्य रात्रि करीब 1 बजे दूल्हा अशोक राजपूत निवासी लाडपुर का मझरा ,दूल्हे का फुफेरा भाई मनोज राजपूत,दूल्हा का फूफा लालसिंह राजपूत व एक अन्य व्यक्ति उसके केबिन में घुस आए तथा उसकी साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल, केबिन का टेलीफोन,लाइट सिग्नल एवं लालटेन टूट गई तथा केबिन में रखे दस्तावेज भी फट गए। जाते समय सभी ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।