रामपुर

Rampur News: बारात चढ़त के दौरान ट्रैक्टर ग्रामीण के ऊपर चढ़ा, मौत

Connect News 24

शाहबाद। गांव में आई बरात के चढ़ते समय ट्रैक्टर का पहिया ग्रामीण के ऊपर चढ़ गया। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल ग्रामीण को सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस प्रकरण में अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

संभल के थाना चंदौसी क्षेत्र के कैथल से शाहबाद के गांव परौता निवासी प्रमोद की बहन की बरात आई थीं। बरात के साथ ट्रैक्टर पर रंगशाला भी आई थी। बरात आने के बाद बृहस्पतिवार रात तकरीबन 11 बजे बरात चढ़ रही थी। बरात चढ़त के दौरान सभी डांस कर रहे थे। उस दौरान परौता गांव निवासी चैनसुख (30) भी बरात देख रहा था। बरात चढ़त के दौरान ट्रैक्टर का पहिया ग्रामीण चैनसुख के ऊपर चढ़ गया। हादसे में चैनसुख गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देखकर बरात के दौरान चीख-पुकार मच गई। उधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद चैनसुख का भाई सत्येंद्र शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की जानकारी शाहबाद पुलिस को दी गई। शाहबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा दिया था। वही सतेंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या धारा 304 ए में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button