Rampur News: टांडा में दहेज की मांग पूरी ना होने पर दिया तीन तलाक़
टांडा। क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष ने मारपीट करने, सुसर द्वारा अश्लील हरकतें करने के साथ सुसराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने के साथ ही पर द्वारा तीन तलाक़ देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उसकी निकाह वर्ष 2016 में उसकी शादी क्षेत्र के ही एक ग्राम निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसके परिजनों ने अपनी क्षमता से अधिक उसके निकाह में खर्च किया था, लेकिन उसकी सुसराल पक्ष के लोग उसके परिजनों द्वारा दिए गए दहेज से संतुष्ट नहींं थे और दो लाख रुपये की मांग करने लगे और जब उसने कहा कि उसके परिजन मांग पूरी नहीं कर पाएंगे तो उसके सुसराल पक्ष के लोगों ने सके तो साथ मारपीट की। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसके पति और सास ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। उसने बताया कि 12 मई को उसके पति, देवर, सास, ससुर, फुफिया सास ने उसको घर से निकल कर दो लाख रुपए लेकर वापस आने को कहा। जब उसने पैसे लाने में असमर्थता जताई तो फिर उन लोगों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की।जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक़ दे दिए। 15 मई को उसका पति दूसरी महिला को भगा कर ले गया और उसके साथ शादी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।