रामपुर

Rampur News: ओवरलोड डंपर ने बाइक में टक्कर मार, दो युवक घायल

Connect News 24

मसवासी। बुधवार देर शाम खुशहालपुर चौराहे पर रेत के ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। उन्हें गंभीर हालत में काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को रोककर पुलिस के खिलाफ हंगामा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया और अवैध खनन ढोने वाले डंपर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार की देर शाम एक दम पर ओवरलोड खनन भरकर मसवासी काशीपुर मार्ग से गुजर रहा था। खुशहालपुर चौराहे के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार दीपक और हर स्वरूप को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों की हालत मरणासन्न हो गई और उन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह उठा कर काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौका पाकर चालक डंपर लेकर भाग खड़ा हुआ ग्रामीणों ने उसे मसवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट रोक लिया इसी दौरान चालक भागने की फिराक में था ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने मार्ग विरुद्ध कर जाम लगा दिया और डंपर में भी तोड़ फोड़ कर दी। हंगामा बढ़ता देख भारी तादाद में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ पुलिस की एक भी सुनने को तैयार नहीं थी समाचार भेजे जाने मसवासी में काशीपुर मार्ग पर हंगामा और प्रदर्शन जारी था। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी और ओवरलोड डंपर के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी थी। गौरतलब है कि मसवासी में रेत के ओवरलोड डंपर लगातार गुजरते रहते हैं जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button