Rampur News: डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने सील की लैब
भोट। ट्वीटर पर मिली शिकायत के आधार पर डीएम की ओर से जांच कराउ जाने के दौरान भोट कस्बे में हाईवे किनारे अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी लैब को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की शाम सील कर दिया।
जिलाधिकारी के ट्वीटर पर किसी व्यक्ति द्वारा भोट कस्बे में नेशनल हाईवे किनारे अवैध रूप से पैथालॉजी लैब चलाए जाने तथा लैब संचालक द्वारा फर्जी ब्लड रिपोर्ट निकालकर जनमानस के साथ खिलवाड़ किया जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। ट्वीटर पर शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। मंगलवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई व पैथालॉजी लैब का निरीक्षण कर अवैध पाए जाने पर सील कर दिया। संवाद