रामपुर

Rampur News: घर में घुसकर महिला की चेन और कुंडल छीने

Connect News 24

सैफनी। गांव खरसोल में अमीन के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिला के जेवर लूट लिए और अपने दो साथियों संग मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। बदमाश पानी मांगने के बहाने घर के अंदर घुसा था। मामले में पुलिस को जानकारी होने पर मौका मुआयना किया गया। चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले अमीन सर्वेश कुमार की पत्नी विद्या और उनकी पुत्रवधू गुड़िया बुधवार को घर में काम कर रही थीं। दोपहर में तकरीबन ढाई बजे गुड़िया की सास बराबर वाले घेर में पशुओं को चारा डालने चली गई थी। इस दौरान गुड़िया घर में अकेली रह गई थी। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश वहां आए। जिनमें दो बदमाश बाइक के पास खड़े रहे। एक बदमाश घर में पानी मांगने के बहाने घुस आया। उसने गुड़िया के गले में पहनी चेन झपट्टा मारकर खींच ली। बदमाश गले की चेन और कान का एक कुंडल लेकर अपने दोनों साथियों संग फरार हो गया। चीख पुकार मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना सैफनी पुलिस को दी गई। सैफनी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को संदेह होने पर चार लोगों को पूछताछ के लिए साथ ले गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button