Rampur News: त्योहार से पहले दो नई बसें मिलीं, बढ़ेंगे फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:44 AM IST
रामपुर। धनतेरस, दिवाली एवं भैया दूज त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने सभी बसों के फेरों में इजाफा किया है। ताकि यात्रियों को रोडवेज सुविधा के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। त्योहार से पहले मंगलवार को डिपो को दो नई बसें मिल गई हैं।
बसों की कमी के चलते त्योहारों पर यात्रियों को रोडवेज बस संबंधी असुविधा न हो इस कारण निगम की सभी बसों के साथ अनुबंधित बसों के फेरों में वृद्धि की गई है। स्थानीय रोडवेज डिपो के पास निगम की कुल 60 बसें हैं। इनमें 58 निगम एवं दो बसें अनुबंधित हैं। दिवाली से पहले मंगलवार को निगम मुख्यालय से दो और नई बसें मिल गई हैं। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। जिसके अनुसार दिल्ली को 30, लखनऊ को पांच, बरेली को 15 बसें अतिरिक्त फेरों से चलेंगी। प्रदूषण की वजह से बसें दिल्ली ना जाकर कौशांबी डिपो तक ही संचालित की जाएंगी। बाकी 12 बसों को लोकल रूटों पर लगाया गया है। लोकल में शाहबाद, बिलासपुर, स्वार, टांडा और मिलक की और प्रतिदिन बसों के चार-चार फेरे बढ़ाए गए हैं।

