रामपुर

Rampur News: दो से नौ फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Connect News 24

रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2023-2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिले में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन होगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी।

दूसरे चरण में दो से नौ फरवरी के बीच मुरादाबाद मंडल के स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होंगी। परीक्षाओं की शुचिता को बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्य को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्य द्वारा डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी और उन्हें मांगने पर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा पिछले वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएगी।

हाई स्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा, नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। 10 जनवरी से वेबसाइट क्रियाशील हो जाएगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 12 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में बोर्ड के दिशा निर्देश आ चुके हैं। उसी हिसाब से परीक्षाएं कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button