रामपुर

Rampur News: रंगमंच पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Connect News 24

रामपुर। दयावती मोदी अकादमी का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। एक हजार से ज्यादा बच्चों ने मंच पर भारत की संस्कृति और तकनीक का ऐसा समृद्ध चित्रण प्रस्तुत किया कि देखने वाले दंग रह गए। मोदी ग्रुप के चेयरमैन राजर्षि भूपेंद्र कुमार मोदी ने बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़े रहकर पूरे विश्व में भारत का नाम बुलंद करने को प्रेरित किया। स्कूल के वार्षिकोत्सव की शुरुआत राजर्षि मोदी व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके की गई। सबसे पहले गणेश वंदना में बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसके बाद जी-20 की प्रस्तुति में बच्चों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बनकर विश्व एकता का संदेश दिया। चंद्रयान की झांकी ने भारत को अंतरिक्ष में अपना परचम लहराने वाला दिखाया। सूर्य वंदना के कार्यक्रम में सूर्य को समस्त शक्तियों का स्त्रोत के रूप में परिलक्षित किया गया।

आध्यात्मिक चेतना जागृत करते हुए सद्गरू वचनों को दर्शाया गया। भारत की सांस्कृतिक विरासत में क्रिसमस गीत, पंजाबी गीत, आजादी एक्ट, शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति सभी को बहुत पसंद आई। इस अवसर पर राजर्षि मोदी ने ग्लोबल युग में भारत को विश्व गुरु के रूप में परिलक्षित किया। उन्होंने सूर्य को साक्षात ईश्वर की संज्ञा देते हुए सभी को वैज्ञानिक मान्यताओं को स्वीकार करके एक साथ कार्य करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीएमए के सौ मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

समारोह में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूरोप समेत कई देशों से आए विदेशी मेहमान शामिल हुए। डीम रविंद्र कुमार मांदड़ की पत्नी कविता मांदड़, एडीएम लालता प्रसाद शाक्य की पत्नी अमृता शाक्या, इंडियन टोनर्स के डायरेक्टर सतेंद्र पारूथी, रेडिको खेतान के प्रशासनिक अधिकारी इंद्रपाल सिंह, रविंद्रतोमर, गुरुद्वारा श्री संत भाई जी बाबा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह खुराना, त्रिलोचन सिंह वाधवा के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button