रामपुर

Rampur News: सर्दी में भी नहीं कम हो रही बुखार की तपिश

Connect News 24

रामपुर। सर्दी बढ़ने के बाद भी शहर से गांवों तक बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक तेज बुखार की चपेट में आ रहे हैं। तीन-चार दिन बुखार आने के साथ ही अचानक प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों की हालत गंभीर हो जा रही है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतार लग रही है। डॉक्टर मौसम के बदलाव के प्रति सावधान रहने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

जिला अस्पताल में बीते एक सप्ताह में बुखार के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। पहले 100 से 150 रोगी बुखार के सामने आते थे अब इनकी संख्या 200 से 250 के पास पहुंच चुकी है। बीते सप्ताह भर में बुखार वार्ड में 44 रोगी भर्ती हुए हैं। डॉक्टर के अनुसार जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम जरूर आ रही है, लेकिन एलाइजा जांच करने पर डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। ऐसे में रोगियों को वायरल बुखार से पीड़ित कहा जा सकता है।

जनरल फिजिशियन डॉ. शशांक शेखर झा के अनुसार मौसम में सर्दी का अहसास है, लेकिन अभी लोगों ने मौसम के हिसाब से अपना खानपान और कपड़ों का पहनावा नहीं बदला है। इस वजह से वह सर्दी की चपेट में आ रहे हैं और उनको बुखार खांसी की समस्याएं देखने को मिल रही है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या आम है। इसके लिए उन्होंने सुबह-शाम के समय गर्म कपड़े पहनने, खानपान में ठंडे पर पदार्थ से दूरी बनाने की सलाह दी है।

इन बातों का रखें ख्याल

– सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे हैं तो गर्म कपड़े पहनें।

-ठंडे पेय पदार्थ का प्रयोग बिल्कुल न करें।

-रात को पंखा चला कर न सोएं।

– रात में दही, मट्ठा का सेवन न करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button