Rampur News: वैन चालक को रोककर लूटा, गाड़ी में लगाई आग
शाहबाद (रामपुर)। बदमाशों ने वैन चालक को इशारा देकर रोक लिया और उसकी पिटाई की। यही नहीं बदमाशों ने असलहों के बल पर उससे 10 हजार रुपये लूट लिए और गाड़ी में आग लगाकर भाग गए।
घटना रविवार देर रात सैफनी थाना क्षेत्र के रवाना चौराहे पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार वैन चालक अतीक रोजाना शाहबाद टैक्सी स्टैंड पर जाता है और देर शाम को वापस गांव में आता है। वैन चालक से बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसके पास से दस हजार लूट लिए। विरोध करने पर वैन में आग लगा दी। वैन पूरी तरह जल गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब चालक की चीख सुनी। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना के बाद सीओ केएन आनंद, सैफनी थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच गए। ज्ञात रहे कि फरवरी माह में इसी स्थान पर बरात में से आ रहीं ई-रिक्शा सवार महिलाओं के साथ लूटपाट की गई थी। सैफनी थाना प्रभारी ने वैन जलने की तस्दीक की है लेकिन लूट की घटना से इन्कार किया है