रामपुर

Rampur News: सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में निकाली वेटरन्स रैली

Connect News 24

रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की ओर से बुधवार को वेटरन्स रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ डीआईजी सुभाष चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली ग्रुप केंद्र के गेट संख्या दो से होते हुए तीन पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि सीआरपीएफ की ओर से इस प्रकार के आयोजन लगातार करते रहना चाहिए। जिससे बल के जो भी रिटायर्ड अधिकारी या कार्मिक हैं वह बल के संपर्क में रह सकें और उनकी कोई भी समस्या का निपटारा समय से किया जा सके। इस रैली में ग्रुप केंद्र के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिले रामपुर के अलावा मुरादाबाद, संभल, बरेली, बुलंदशहर, बदायूं, पीलीभीत के सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व जवान शामिल हुए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button