रामपुर

Rampur News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Connect News 24

रामपुर। प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सक और स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवजात की हालत ठीक है।शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुरा गांव निवासी हर प्रसाद ने अपनी बेटी ममता कुमारी (30) की शादी चार वर्ष पूर्व बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गौरी धनौरा निवासी राजू सागर से की थी। बृहस्पतिवार रात को ममता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शाहबाद के आंवला रोड स्थित निजी अस्पताल ले आए थे। जहां डॉक्टर ने उसका हीमोग्लोबिन कम बताते हुए परिजनों से दो यूनिट खून की मांग की थी। उसके बाद ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस पर परिजन खून लेने चले गए।

आरोप है कि इस बीच चिकित्सक ने प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजन खून लेकर आए तो डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन दोबारा उसे निजी अस्पताल ले आए और शव वहां रखकर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और बाद में शव का भी पोस्टमार्टम कराया। नवजात के अलावा महिला ने अपने पीछे एक और बच्चे को छोड़ा है। शुक्रवार देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button