रामपुर

Rampur News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बहन-बहनोई जख्मी

Connect News 24

रामपुर। संभल से एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शहजादनगर थाना क्षेत्र के अताईनगर गांव निवासी बालिस्टर की पत्नी प्रवेश (38) की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उनके बहनोई व बहन जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के अताईनगर गांव निवासी प्रवेश अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए संभल के अटौरा गांव गई थी। मंगलवार की रात वापस वह अपने बहनोई चरण सिंह व बहन आशा के साथ बाइक से लौट रही थीं। रास्ते में मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों ही सड़क पर ही गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन प्रवेश की रास्ते में ही मौत हो गई। घायल आशा और चरण सिंह को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मूंढापांडे थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button