रामपुर

Rampur News: छत की बल्ली गिरने से घायल महिला की मौत

Connect News 24

केमरी। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी नेमचंद की पत्नी पार्वती (35) का विवाद 16 मई को अपने ही घर में देवर नाम नरेश से मकान की छत की कड़ी यानी बल्ली को लेकर हो गया था। पुलिस के अनुसार इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, मगर छत की बल्ली पार्वती के एक हाथ पर गिर गई थी। जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई थी। नेमचंद ने अपने भाई रामनरेश के खिलाफ एनसीआर लिखाई थी और घायल महिला को उपचार के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की देर रात महिला ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर केमरी थाना प्रभारी शिव प्रभात सिंह अस्पताल पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति नेमचंद ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी है। जिसमें पत्नी की मृत्यु का जिम्मेदार अपने भाई को ठहराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की पहले एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एनसीआर को उचित धाराओं में तरमीम कर तहकीकात की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी गांव में कर दिया है। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री बताए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button