रामपुर
Rampur News: महिला अपने प्रेमी जेठ के साथ पहुंची कोतवाली
मिलक । महिला के अपने जेठ से प्रेम संबंध बन गए। अपने तीन बच्चों को घर पर छोड़ महिला जेठ के साथ फरार हो गई। दस दिन बाद अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची । कोतवाली पहुंचने की खबर पाकर महिला का पति अपने तीनों बच्चों और गांव के रिश्तेदारों को लेकर कोतवाली पहुंच गया । उधर महिला के प्रेमी के परिजन भी कोतवाली जा पहुंचे। कोतवाली में बैठकर दोनों पक्षों के बीच उनके रिश्तेदारों ने दोनों को समझाया और महिला से अपने पति के साथ घर लौटाने को कहा । घंटों कोतवाली परिसर में महिला का पति लोक लाज की दुहाई देकर घर चलने के लिए कहता रहा। लेकिन महिला अपने प्रेमी जेठ के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। घंटों चली जद्दोजहद के बाद पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी जेठ के साथ भेज दिया।