रामपुर

Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,मुकदमा दर्ज

Connect News 24

मिलक । शुक्रवार को जिला रामपुर के थाना भोट के पीपल गांव निवासी मुराद अली कुछ ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचें और तहरीर देते हुए आरोप लगाया की बीते 6 वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन रुखसार की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम रेवड़ी कला निवासी असलम के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी।

शादी के बाद से बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और जनरेटर की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होने अपनी बहन को शादी में छह लाख रुपये का दान दहेज देकर विदा किया था। शादी में मिले दहेज से बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे।दहेज की मांग पूरी ना होने पर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार मारपीट करके उसकी बहन को घर से भी निकाल दिया था। आरोप लगाया की परिवार वालों और रिश्तेदारों के द्वारा समझा कर बहन को वह ससुराल भेज देते थे। बीते गुरुवार की दोपहर दो बजे पति असलम, सास जैतून और ननद बहारूल ने दहेज की मांग को लेकर घर में उसकी बहन रुखसार के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट करके घायल कर दिया। मारपीट के दौरान चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने जाकर रुखसार को बचाया और शाहबाद के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया तथा रुखसार के परिवार को फोन कर कर अवगत कराया । आरोप लगाया की मृतक की बड़ी बहन भूरी जो शाहबाद में रहती है मौके पर पहुंच कर उसने रूकसार से जानकारी ली तो उसने बताया की उसके पति, सास और ननद ने मारपीट की है। सुचना पर वह भी बहन को देखने शाहबाद पहुंच गया लेकिन बेहतर उपचार को ले जाने से पूर्व गंभीर चोटों के कारण उसकी बहन की मृत्यु हो गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि मृतक महिला के भाई के द्वारा ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या आरोपी मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया । मृतका ने अपने पीछे साढ़े 4 वर्षीय एक पुत्र तथा 2 वर्षीय एक पुत्री को छोड़ा है ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button