रामपुर

Rampur News: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Mon, 07 Aug 2023 02:12 AM IST

केमरी (रामपुर)। करीब दो सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल क्षेत्र के ग्राम डंडिया निवासी रघुवीर (30) निवासी स्वार खुर्द की बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

ग्राम डंडिया निवासी रघुवीर क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द में शराब दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। 16 जुलाई को रघुवीर दुकान से ड्यूटी करके रात 10 बजे अपने घर डंडिया बाइक से जा रहा था, तभी मिलक केमरी रोड पर एक गैस एजेंसी के सामने मिलक की ओर से आ रहे एक तेज गति के कैंटर चालक ने रघुवीर की बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना के बाद ड्राइवर कैंटर वहीं छोड़कर फरार हो गया था। बाइक में टक्कर लगने से रघुवीर दूर सड़क के किनारे जा गिरा, जिससे उसके सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें आयीं थीं। वहां से गुजरते लोगों ने रघुवीर के घरवालों एवं पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लेकर थाने ले गई थी। घरवाले उसको मिलक सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉ ने बरेली रेफर कर दिया था। बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में दो सप्ताह के उपचार के दौरान शनिवार की शाम रघुवीर ने दम तोड़ दिया। रघुवीर अपने पीछे दो पुत्रियां एवं एक पुत्र छोड़ गया। ग्रामवासियों ने बताया कि रघुवीर नौकरी करके अपना घर चला रहा था। अब उसकी मौत के बाद उसके छोटे छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button