रामपुर

Rampur: सरेशाम गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तस्कर के पैर में लगी गोली; एक मौके से हुआ फरार

Connect News 24

Encounter between police and cattle smugglers

घायल तस्कर को अस्पताल में कराया गया भर्ती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से शाहबाद का एक गोतस्कर घायल हो गया। एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने गो-तस्कर के कब्जे से तमंचे, कारतूस, बरामद किए हैं।

बृहस्पतिवार देर शाम को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशीय पशु का वध कर रहे है। शहर कोतवाल मनोज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ स्वार रोड़ के पास प्रानपुर गांव पहुंच गए। इस दौरान पुलिस टीम को पास आता देख गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद गो-तस्कर जमीन पर गिर गया। जबकि,एक गो-तस्कर भागने में कामयाब हो गया।

बाद में पुलिस ने शाहबाद निवासी घायल गोतस्कर फईम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि गोवंशीय पशु के वध की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही गो-तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है। फरार गो-तस्कर की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button