पीलीभीत

Pilibhit News: परिजन की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST

पूरनपुर। परिजन की गैरमौजूदगी में घर में घुसे पड़ोसी किरायेदार ने युवती से छेडख़ानी की। शोर-शराबा पर जुटे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया, मगर आरोपी धक्का देकर भाग गया। युवती के पिता की शिकायत और निकाह करने की बात पर आरोपी के पिता ने उनसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला में 12 दिसंबर की रात की है। युवती के मुताबिक, उसके माता-पिता घटना की रात को एक बीमार रिश्तेदार को अस्पताल में देखने गए थे। गांव घाटमपुर निवासी और पड़ोस में किराए के घर में रहने वाला असलम उसके घर घुस आया और छेडख़ानी की। शोर-शराबा मोहल्ला के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी धक्का देकर भाग गया।

युवती ने बताया कि माता-पिता के आने पर उसने घटना की जानकारी दी। तब उसके पिता आरोपी के घर शिकायत करने और निकाह की बात करने को गए। आरोप है कि आरोपी के पिता ने उसके पिता को गालियां दी और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पीडि़ता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button