शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन घंटे बंद रही 1500 घरों की बिजली

Connect News 24

Electricity of 1500 houses remained closed for three hours

शाहजहांपुर में जेल रोड पर बिजली के पोल लगवाते कर्मचारी। स्रोत-स्वयं

शाहजहांपुर। सरकारी कार्यालय को बिना ट्रिपिंग बिजली देने के लिए लाइन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। मंगलवार की रात तीन घंटे का शटडाउन लेकर पोल लगाने का काम कराया गया। इस दौरान करीब 15 सौ घरों की बिजली गुल रही।

बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र से विकास भवन तक अलग लाइन बनाकर सरकारी कार्यालयों को सप्लाई दी जाएगी। महत्वपूर्ण बैठक के दौरान ट्रिपिंग आने की समस्या को खत्म करने के लिए एक किलोमीटर की लाइन को बनाया जा रहा। मंगलवार को पोल लगाने के लिए रात नौ बजे से शटडाउन लिया गया था। इस दौरान सेठ इंकलेव, जेल के पीछे की कॉलोनी, पुराने पोस्टमार्टम हाउस का क्षेत्र, विकास भवन आदि के करीब 1500 कनेक्शनधारकों की बिजली आपूर्ति गायब रही। रात 12 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लाइन पर 15 बिजली के पोल लगा दिए गए हैं। अवर अभियंता ने बताया कि लाइन को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

स्टेशन रोड पर ट्रांसफार्मर में आई खराबी

मंगलवार को निगोही रोड उपकेंद्र पर आठ घंटे तक शटडाउन लेकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया गया। बिजली आने के कुछ देर के बाद ही स्टेशन रोड पर ट्रांसफार्मर की लीड खराब हो गई। इसके चलते निसरजई इलाके की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही।

ट्रांसफार्मर का पूजन कराया

निगोही रोड उपकेंद्र पर दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को लगा दिया गया। एसडीओ बबलू कुमार व जेई ब्रजेश कुमार ने पूजन किया। इसके साथ सप्लाई को शुरू करा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद बृहस्पतिवार से निर्बाध आपूर्ति के साथ वोल्टेज भी बेहतर मिलेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button