रामपुर
VIDEO : रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र, शिव नरेश तोमर बने महासचिव
राजेंद्र प्रसाद लोधी के सिर पर एक बार फिर रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज सजा है। वह तीसरी दफा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतनाम सिंह मट्टू को 12 वोट से शिकस्त दे दी। महासचिव पद के लिए शिव नरेश तोमर को चुना गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सर्वजीत सिंह को 41 वोटों से पराजित कर दिया। परिणाम की घोषणा के साथ ही बार में विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया गया।

