रामपुर

Rampur: बागेश्वर में पिकअप गिरने से स्वार के दो लोग समेत तीन की मौत, तीन घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Connect News 24

Three including two people of Swar died due to pickup falling in Bageshwar

Accident
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर तीव्र मोड़ पर बेकाबू हुई पिकअप ऊपरी सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में स्वार क्षेत्र के दो समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सभी रामपुर जिले के निवासी हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ अंतर्गत बेरीनाग में मेला लग रहा है। इसमें अपनी दुकानें लगाने के लिए स्वार क्षेत्र के भी दुकानदार जाते हैं। सोमवार को स्वार निवासी इरशाद अहमद (45), नरपत नगर निवासी साजिद (25), केलाखेड़ा उधम सिंह नगर निवासी असलम अली(40) पुत्र बरकत अली, पिकअप चालक, सुलेमान पुत्र अमीन शाह (23) निवासी मसवासी, स्वार, जहरान खान (21) पुत्र रियासत खान स्वार और आकाश (20) पुत्र रमेश कश्यप निवासी हरजीतपुर अथवा अजीतपुर रामपुर पिकअप यूके 18 सीए 6994 द्वारा बेरीनाग में लगने वाले मेले के लिए रवाना हुए थे।

मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर की ओर जाते समय फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचीं और खोज बचाव का काम शुरू किया। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि हादसे में इरशाद अहमद, असलम और साजिद की मौत हो गई है जबकि मोहम्मद सुलेमान, जहरान खान और आकाश घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button