बरेली बवाल: कांवड़ियों के जत्थे में फायर करने वाले खुराफातियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, CCTV फुटेज से हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:45 AM IST

फायर करता युवक (लाल घेरे में)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के चक महमूद में रविवार को कांवड़ यात्रा गुजरने से पहले फायरिंग की गई थी। उसका फुटेज मिल गया है। भीड़ में शामिल दो खुराफातियों ने दो फायर किए और भाग गए। फायरिंग का वीडियो मिलने के बाद उनके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
रविवार शाम डीजे बंद कराने की स्थिति में जत्थेदार राकेश कश्यप आदि ने कांवड़ यात्रा कछला ले जाने से इनकार कर दिया था। तब कांवड़ियों की भीड़ में मौजूद खुराफातियों ने जत्थे का संचालन खुद संभाल लिया। भीड़ में फायर की आवाज आई तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन… कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट
सोमवार को वह सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया जिसमें दो युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं। दोनों ही शातिर बताए जा रहे हैं। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि इनमें से एक चक महमूद का है। दूसरा बारादरी थाना क्षेत्र में ही किराये पर रहता है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।



