Pilibhit: आवास के बाहर तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण, भाजपा विधायक बोले- मेरे लिए सौभाग्य की बात

विधायक आवास के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में भाजपा विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने ग्रामीणों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। विधायक लखनऊ में है। धरने को लेकर लखनऊ से फोन पर विधायक ने बताया कि उनके आवास के बाहर तीन दिनों से ग्रामीणों का धरना चल रहा है। यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
विधायक ने कहा कि धरना देने वालों में 75 फीसदी बरेली जिले और 25 फीसदी लोग पीलीभीत जिले के हैं। ग्रामीणों ने उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर उनका राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। उनके मान सम्मान, पहचान और महानता में लोगों ने चार चांद लगा दिए हैं। मैं इन लोगों का दिल से आभारी हूं।
अधिकारियों को बताया चोर
विधायक ने कहा कि मैं उन नेताओं और अधिकारियों का भी शुक्र गुजार हूं, जिन्होंने इन ग्रामीणों को बरगलाकर उनके आवास के बाहर धरने पर बैठाया है। विधायक ने कहा कि षड्यंत्र रचने वाले नेता और अधिकारी यदि खुलकर ग्रामीणों का समर्थन करें तो उन्हें और अधिक खुशी होगी। ये नेता और अधिकारी चोरों की तरह ग्रामीणों का समर्थन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें– Bareilly: नशे की गोलियां देकर पत्नी करती थी ऐसा काम, रात में अचानक टूटी पति की नींद तो रह गया हैरान