बरेली

Bareilly: कांवड़ियों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद सदर कोतवाल हिमांशु निगम को बारादरी थाने की कमान

Connect News 24

Himanshu Nigam in-charge of Baradari police station in Bareilly

बारादरी थाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक सप्ताह में दो बार बवाल होने से पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से संवेदनशील थाने का प्रभारी बनाने को मंथन किया जा रहा था। नए एसएसपी के साथ अधिकारियों ने बैठक करके राय मशविरा किया। इसके बाद काफी समय से कोतवाली का प्रभार देख रहे हिमांशु निगम को बारादरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिमांशु को हाल ही में शासन स्तर से उस वक्त सम्मानित किया गया, जब बरेली कोतवाली को विभिन्न मानकों पर देश के टॉप टेन थानों में शुमार कर यूपी का नंबर वन थाना घोषित किया गया। इसके अलावा आईजीआरएस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को सदर कोतवाल बनाया गया है, वह इससे पहले कैंट और सीबीगंज थाने के प्रभारी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन… कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button